WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Flight Delayed Due to Fog : सुबह घने कोहरे से 16 फ्लाइटों में देरी, एयर ट्रैफिक सवा घंटे बंद रखा!

आने वाली 5 फ्लाइट देर से पहुंची, जाने वाली 11 उड़ाने प्रभावित!

WhatsApp Image 2023 11 29 At 19.20.57

Flight Delayed Due to Fog : सुबह घने कोहरे से 16 फ्लाइटों में देरी, एयर ट्रैफिक सवा घंटे बंद रखा!

Indore : शहर और आसपास पिछले दिनों हुई 2 इंच से ज्यादा बारिश ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक शहर को कोहरे की चपेट में ला दिया। इस कारण लोगों के साथ सुबह विमानों को उड़ाने भी प्रभावित हुई। करीब सवा घंटे तक इंदौर का एयर ट्रैफिक करीब-करीब बंद रहा। इस वजह से इंदौर पहुंचने और उड़ने वाली 16 से ज्यादा फ्लाइट 2 घंटे लेट हुई।

बताया गया कि इंदौर का एयर ट्रैफिक सुबह 6.10 बजे बंद हुआ था, मौसम साफ होने और कोहरा छंटने के बाद लगभग साढ़े 7 बजे फिर शुरू हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सुबह 6.10 बजे तक मौसम ठीक था, हल्का कोहरा लग रहा था। लेकिन सवा 6 बजे के बाद अचानक घना कोहरा घना हो गया और विजिबिलिटी कम होने लगी।

WhatsApp Image 2023 11 29 at 19.20.58

सामान्यतः सुबह दो से ढाई हजार मीटर तक रहने वाली विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 400 मीटर रह गई। अथॉरिटी अधिकारियों के मुताबिक विजिबिलिटी 900 मीटर से कम होने पर उड़ानों का संचालन रोक दिया जाता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंदौर आने वाली सभी उड़ानों को कोहरे की जानकारी दी और मौसम साफ होने तक इंतजार करने के निर्देश दिए। जाने वाली उड़ानों को भी रोक दिया।

एयरपोर्ट पर सुबह 6.10 बजे तक विमान आसानी से उड़ान भरते रहे। लेकिन, 6.10 बजे बाद अचानक कोहरा घना होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण एयर ट्रैफिक रोक दिया गया। मौसम साफ होने और विजिबिलिटी 1000 मीटर से ज्यादा होने के बाद 7.30 बजे से दोबारा फ्लाइट की अनुमति दी गई। इस बीच एयर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहा। जो विमान इंदौर पहुंचे, वे हवा में ही चक्कर लगाते हुए मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे।

यह उड़ानें कोहरे के कारण लेट हुई

अहमदाबाद से इंदौर आने वाली उड़ान 6.15 बजे इंदौर आती है लेकिन आज यह 7.55 बजे आई। दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6.25 बजे इंदौर आती है, लेकिन यह फ्लाइट 8 बजे आई। जयपुर से रोजाना 7 बजे आने वाली फ्लाइट 7.50 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 7.10 बजे हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 8.10 बजे आई। 8.05 बजे मुंबई से आने वाली फ्लाइट 9.10 बजे आई।

जाने वाली इन उड़ानों पर असर पड़ा

इंदौर से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट आज 6.25 बजे की जगह 7.28 बजे रवाना हुई। इंदौर से 6.25 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 8.32 बजे रवाना हुई। इंदौर से 6.45 बजे नासिक जाने वाली फ्लाइट 7.35 बजे रवाना हुई। इंदौर से 6.50 बजे राजकोट जाने वाली फ्लाइट 8 बजे गई। इंदौर से 6.55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 8.53 बजे रवाना हुई। इंदौर से 7.10 बजे जबलपुर जाने वाली फ्लाइट 8.35 बजे रवाना हुई। 7.20 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट 8.27 बजे रवाना हुई। 7.40 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 9.11 बजे रवाना हुई। इंदौर से 8.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान 8.50 बजे रवाना हुई। इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 8.35 बजे की जगह 9.35 बजे रवाना हुई।