WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Food Poisoning : शादी में खाना खाने के बाद 200 की तबीयत बिगड़ी!

सभी प्रभावितों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी बेहतर!

Food Poisoning : शादी में खाना खाने के बाद 200 की तबीयत बिगड़ी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के बदनावर में फूड प्वाइजनिंग के कारण 200 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगो में 26 से अधिक बच्चे भी शामिल है। बताया गया कि शादी समारोह में भोजन करने के बाद लोगों को उल्टियां होने लगी। इसके बाद इन्हें बदनावर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। अब सभी प्रभावितों की हालत सामान्य है।
जानकारी के अनुसार धमाना गांव के डूंगरसिंह व कालू के यहां शादी समारोह था। दोनों ने मिलकर सामूहिक भोज रखा था जिसमें बारात समेत मेहमान शामिल हुए थे। शादी समारोह में दाल, बाफले, लड्डू बनाए गए थे। भोजन करने के बाद अचानक सभी मेहमानों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टियां होने लगी। फूड पाइजनिंग होने पर सभी को बस में बिठाकर ही सिविल अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने इलाज शुरू किया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मेघा पंवार समेत बडी संख्या में समाजसेवी भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बीमार लोगों की संख्या अधिक होने से अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

IMG 20230503 WA0102

सीबीएमओ डॉ चंद्रशेखर मुजाल्दा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग में बच्चे सहित करीब 200 से अधिक लोग प्रभावित हुए। सभी का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि जो ज्यादा प्रभावित हैं उन्हें बाहर रेफर किया जाएगा। एसडीएम मेघा पंवार ने बताया कि सभी बीमार लोगो का तत्काल इलाज शुरू करवा दिया गया। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। फूड पाइजनिंग होने से बीमार हुए है, इसकी भी जांच करवाई जा रही है।

देखिए वीडियो-