पूर्व CM दिग्विजय सिंह का बड़वानी दौरा, सिलावद में होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन

1663

पूर्व CM दिग्विजय सिंह का बड़वानी दौरा, सिलावद में होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़वानी दौरा, दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में सिलावद में होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई ने गांव गांव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से चर्चा कर इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण

बड़वानी- इस वर्ष 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश में होने वाले हैं, उसी के चलते राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वही बड़े-बड़े दिग्गज राजनेताओं ने भी प्रदेश में अपने दौरे तेज कर दिए हैं।

हम बात करें तो बड़वानी जिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कल दौरा है जहां वे जिले के सिलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल शुक्रवार 1:30 बजे सिलावद के पुराना थाना मैदान में कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में भाग लेंगे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए बड़वानी जिले के दिग्गज नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई ने सिलावद व पाटी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में गांव गांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को निमंत्रण देते हुए कहा कि कल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का बड़वानी दौरा रहेगा। सिलावद में कार्यकर्ताओं से बात करेंगे व कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे।

WhatsApp Image 2023 03 30 at 7.43.05 PM 1

साथ ही राजन मंडलोई ने कहा कि कल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन में हर गांव हर फलिए व विधानसभा के हर क्षेत्र से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आए।

साथ ही उन्होंने गांव-गांव बैठक ली व कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए अपील करते हुए निमंत्रण दिया।

उन्होने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कल होने वाले सम्मेलन में सभी को आना है जहां उक्त सम्मेलन में हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वह पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिरकत करेंगे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, राजन मंडलोई (कांग्रेस नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष)-