Former CM of Maharashtra Left Congress : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चौहान ने कांग्रेस छोड़ी, MLA पद भी छोड़ा! 

उनके साथ कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ेंगे, इससे महाराष्ट्र से कोई राज्यसभा में नहीं जा सकेगा! 

489

Former CM of Maharashtra Left Congress : महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चौहान ने कांग्रेस छोड़ी, MLA पद भी छोड़ा! 

Mumbai : महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ना जारी है। आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधायक पद भी छोड़ दिया। अशोक चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले मुरली देवड़ा के बेटे और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी को और बाबा सिद्दीकी ने 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी। एक अन्य कांग्रेस नेता अमरनाथ राजुकर ने भी इस्तीफा दे दिया।

समझा जा रहा है कि अशोक चव्हाण 13 बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जो 13 नेता अशोक चव्हाण के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले हैं उनमें कई विधायक भी हैं। यदि ऐसा हुआ तो महाराष्ट्र से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सदस्य का चुना जाना मुश्किल है। महाराष्ट्र में राजनीतिक सियासी हलचल तेज हो गई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता आशीष शेलार भाजपा दफ्तर पहुंचे। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली गए हैं।

इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने कहा कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मैंने अभी कोई पार्टी जॉइन नहीं की। उन्होंने कहा कि कल शाम मैंने खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया। किसी कांग्रेस विधायक से मेरी कोई बात नहीं हुई। पार्टी छोड़ना मेरा खुद का फैसला है। किसी से शिकायत की वजह से मैंने यह फैसला नहीं किया।

इस बीच भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगे-आगे देखो होता है क्या! महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के कई नेता हमारे संपर्क में हैं और मुझे विश्वास है कि वो भी भाजपा में आएंगे।

IMG 20240212 WA0066

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा की यह एक विशेष वॉशिंग मशीन का असर है। कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी। वो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया, उनकी योग्यता से ज्यादा दिया। हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया था।

अशोक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ये गलत फैसला है। चर्चा लम्बे समय से थी। पर हमने नहीं सोचा था कि वे यह फैसला लेंगे। उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाया गया। क्या गलत हुआ, वह किससे परेशान थे इस बारे में वही बताएंगे। कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य एक साथ हैं। भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।