Former IPS officer Amar Singh Chahal:पंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों के सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ की ठगी का जिक्र

137

Former IPS officer Amar Singh Chahalपंजाब के पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों के सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ की ठगी का जिक्र

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अमर सिंह चहल ने सोमवार को कथित रूप से खुद को गोली मार ली, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चहल 2015 के बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों में शामिल थे, और इस मामले की जांच एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी और वर्ष 2015 में बहबल कलां व कोटकपुरा गोलीकांड के आरोपियों में शामिल अमर सिंह चहल ने सोमवार को कथित तौर पर स्वयं को गोली मार ली। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चहल ने यह कदम किन हालात में उठाया।

जानकारी के अनुसार पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। यह नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव कपूर के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने साथ 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है और इस वजह से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने खुद को गोली सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर से मारी है।जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वे किसी आर्थिक ठगी का शिकार हुए थे। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार, गोली चलने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत उनके आवास पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चहल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद से रिटायर हो चुके चहल वर्ष 2015 में फरीदकोट जिले के बहबल कलां और कोटकपुरा गोलीकांड मामलों में नामजद आरोपियों में शामिल थे। इस प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल. के. यादव की अगुवाई में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 24 फरवरी 2023 को फरीदकोट की एक अदालत में चहल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था।

दमोह SP के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी