CM चौहान से विभाजित प्लाट और 56-57 के नामांतरण की दिक्कतों को लेकर पूर्व महापौर डागा ने की चर्चा

सीएम ने दोनों समस्याओं के शीध्र निराकरण का दिया आश्वासन

590

CM चौहान से विभाजित प्लाट और 56-57 के नामांतरण की दिक्कतों को लेकर पूर्व महापौर डागा ने की चर्चा

Ratlam : शहर के 5 हजार परिवारों की समस्या को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने विभाजित प्लाट एवं 56-57 के रिकॉर्ड के अनुसार नामांतरण में आ रही दिक्कतों का शीघ्र निराकरण करने का अनुरोध किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दोनों समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। उन्होंने विभाजित प्लाट के नियमों के चलते परेशान हो रहे हजारों परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया। नगर निगम चुनाव में सीएम द्वारा विभाजित प्लाट की समस्या के निराकरण को लेकर की गई घोषणा का भी स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि अकेले रतलाम शहर में 5 हजार से अधिक परिवार इस बात को लेकर परेशान है।विभाजित इन प्लाटों पर नामांतरण नहीं हो रहे हैं। निर्माण अनुमति नहीं मिल रही है और लीज भी नहीं बढ़ाई जा रही है। डागा ने सीएम की घोषणा अनुसार विभाजित प्लाट के नियम में संशोधन कर समस्या के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया।

इसी तरह डागा ने रतलाम में 56-57 के रिकॉर्ड अनुसार नामांतरण के नियम से हो रही दिक्कतों पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि इस नियम के कारण कई लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।