Former MP Kalyan Jain Passed Away : समाजवादी नेता और पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन!

समाजवादी नेता मुलायम सिंह के वे नजदीकी साथी रहे, अंतिम संस्कार आज शाम!

967

Former MP Kalyan Jain Passed Away : समाजवादी नेता और पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन!

Indore : पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे आपातकाल के बाद बने राजनीतिक मोर्चे जनता पार्टी के समय इंदौर से सांसद चुने गए थे। उन्हें समाजवादी आन्दोलन का प्रणेता माना जाता रहा। वे अपने राजनीतिक जीवन इंदौर से पार्षद, विधायक और सांसद भी रहे। पूर्व सांसद कल्याण जैन 1967 में विधायक और 1962 में पार्षद रहे थे।
आज गुरुवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम 4 बजे उनका पंचकुइया मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंदौर में ही 13 अगस्त 1934 को जन्मे कल्याण जैन छठी लोकसभा (1977) में सांसद रहे।
जनता पार्टी के अलावा वे संयुक्त समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय लोक दल के सदस्य भी रहे। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह के बेहद नजदीक रहा। मुलायम सिंह जब भी इंदौर आए, वे कल्याण जैन के घर जरूर गए।