WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शासकीय छात्रावास से छात्रा लापता, 8 दिन बाद FIR 

शासकीय छात्रावास से छात्रा लापता, 8 दिन बाद FIR 

भोपाल: टीटी नगर इलाके में स्थित शासकीय कन्या छात्रावास से 11वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आठ दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। लापता होने के बाद वह कुछ दिन तक परिजनों से फोन पर बातचीत कर रही, लेकिन बाद में उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता पंचशील नगर में स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में काम करते हैं। वह कटारा हिल्स में स्थित छात्रावास में रहती है। तबियत बिगड़ने पर वह जनवरी माह में अपने माता-पिता के पास आई थी। उसका डॉक्टरों के पास इलाज भी चल रहा था। इसी बीच 28 जनवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके बाद भी वह फोन पर अपने माता-पिता से बातचीत कर रही, लेकिन बाद में उसने मोबाइल फोन आफ कर लिया।

पुलिस ने कल परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अब छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही दस्तयाब कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।