Girls Demand for Marriage : 1 करोड़ कमाने वाले से ही शादी करेगी, लड़के का मुंबई में खुद का मकान भी हो!

स्क्रीनशॉट वायरल हुआ तो लोगों ने मजे लिए!

525

Girls Demand for Marriage : 1 करोड़ कमाने वाले से ही शादी करेगी, लड़के का मुंबई में खुद का मकान भी हो!

Mumbai : शादी के अपनी पसंद और नौकरी की डिमांड होना स्वाभाविक है। लेकिन, कई बार कोई ऐसी डिमांड सामने आती है जो मजाक बन जाती है। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसी ही डिमांड का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इसे पढ़ने के बाद लोग हैरान हैं। इसलिए कि ये डिमांड लोगों के गले नहीं उतर रही।

इस चैट में एक युवती ने शादी के लिए अपनी डिमांड बताई है। इस युवती का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर किसी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है, जब उसे अहसास होता है कि उसे भी एक लाइफ पार्टनर की जरूरत है। इसके बाद लड़का हो या लड़की दोनों अपने लिए पार्टनर खोजना शुरू करते हैं। लड़का और लड़की जब मिलते हैं, तो वो सामने वाले शख्स के सामने अपनी डिमांड रखते हैं। दोनों एक दूसरे को बताते हैं कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है। उनके होने वाले पार्टनर में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए। इसी तरह अपनी डिमांड रखते हुए एक महिला मजाक बन गई।

IMG 20240411 WA0053

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती ने मराठी में अपनी डिमांड बताई । इसे एक शख्स ने हिंदी में ट्रांसलेट करने के बाद दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्रांसलेशन वाली स्क्रीनशॉट के सबसे पहले युवती ने अपने और अपने परिवार के बारे में बताया है। इसके बाद उसने बताया है कि मुंबई में जिसकी जॉब या बिजनेस और खुद का घर होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। लड़का MMBS या फिर CA जैसा पढ़ा लिखा होना चाहिए।

इसके बाद युवती ने बताया है कि लड़के की कमाई कितनी होनी चाहिए। उसने बताया कि कम से कम 1 करोड़ रुपए लड़के की सालाना कमाई होनी चाहिए। उसके पास खुद का घर होना चाहिए। अब ये पता नहीं चला कि इस युवती को अपनी पसंद का वर मिला या नहीं!