WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gold Medal Winner : विजय सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित!

1290

Gold Medal Winner : विजय सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित!

 

Ratlam : शहर के युवा विजय सोनी को इंदौर के देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

विजय को यह पदक रोबोटिक एवं एंबेडेड सिस्टम के स्नातकोत्तर की उपाधि में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दिया गया हैं। बता दें कि विजय सोनी शहर के स्वर्णकार समाज के प्रतिष्ठित परिवार नरेन्द्र कुमार सोनी, अभिभाषक सरोज और मंजू सोनी के भतीजे हैं।

इस गरीमामय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार तथा अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेणु जैन सहित देशभर से इंदौर आए लोगों ने भाग लिया!