Gold & Silver Down : युद्ध की आशंका टलने से दुनिया के बाजार में सोना-चांदी नीचे आए

1576
Gold Down : दीवाली पर सोना और चांदी दोनों नीचे उतरे

 बसंत पाल की विशेष रिपोर्ट

Indore : सोमवार को सोने की कीमतें आठ महीने के उच्चतम स्तर से खिसककर नीचे आ गई। क्योंकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन संकट पर रूसी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सहमति दे दी। इसके बाद क़ीमती धातुओं की क़ीमतों में कमी दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने-चांदी के भावों में गिरावट का रूख रहा। ऊपरी स्तर से बिकवाली की वजह से भावों में कमजोरी देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच संभावित शिखर बैठक की खबर से सोने के सुरक्षित निवेश पर असर पड़ने से भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी रही।
बहूमुल्य धातु की नई रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी बाज़ारों में हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत गिरकर 1,893.80 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 1,908.02 डॉलर से पीछे हट गया, जो 3 जून के सत्र के पहले के उच्चतम स्तर पर था। इस बीच, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 1,898.60 डॉलर पर स्थिर रहा। इसके अलावा हाजिर चांदी 0.7% गिरकर 23.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

महानगरों में आज ये स्थिति रही
देश के महानगरों में आज के भाव इस प्रकार रहे। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 45,990 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 64,000 रुपए प्रति किलो रही। मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 45,990 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 64,000 रुपए प्रति किलो पर हैं। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 45,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 64,000 रुपए प्रति किलो पर हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 47,320 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 68,600 रुपए प्रति किलो हैं।

इंदौर के सराफा भाव
सोमवार शाम इंदौर के सराफा बाज़ार में सोना टंच 51100, सोना कैडबरी 51000, चाँदी टंच 64750, चौरसा 64650, चाँदी सिक्का प्रति नग 750 रुपए रही।