WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Governor’s Health: राज्यपाल का स्वास्थ्य बेहतर,CM डॉ मोहन यादव ने एम्स में राज्यपाल मंगु भाई पटेल के कुशलक्षेम की जानकारी ली,OPD के मरीजों से भी चर्चा की

740

Governor’s Health: राज्यपाल का स्वास्थ्य बेहतर,CM डॉ मोहन यादव ने एम्स में राज्यपाल मंगु भाई पटेल के कुशलक्षेम की जानकारी ली,OPD के मरीजों से भी चर्चा की

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) भोपाल पहुंच कर राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल की कुशलक्षेम की जानकारी ली।

इस मौके पर उन्होंने ओपीडी में आए मरीजों की कुशलक्षेम पूछी तथा परिजनों से आयुष्मान कार्ड व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की ।

IMG 20240828 WA0042 scaled

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल की कुशलक्षेम की जानकारी लेने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एम्स भोपाल पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने एम्स परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में बताया कि राज्यपाल श्री पटेल वायरल फीवर के कारण 2 दिन पहले इलाज के लिए एम्स भोपाल आए थे ।अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है और वे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एम्स भोपाल की ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

IMG 20240828 WA0040 scaled

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने एम्स भोपाल की व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के संचालक और समस्त स्टाफ सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि केंद्र सरकार द्वारा भोपाल को एम्स के रूप में दी गई सौगात के प्रति जन सामान्य का विश्वास और भरोसा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ।पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मिल रहा है ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है, इसके लिए हम सब उनके आभारी हैं । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने एम्स भोपाल के कुशल संचालन के लिए वहां के समस्त डॉक्टर और स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं दीं।