WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Unfaithful Bride : 5 दूल्हों से शादी रचाई, सुहागरात भी मनाई, पर बेवफा निकली दुल्हन!

शादी के नाम पर चूना लगाने वाली इस गैंग के 2 सदस्य और बेवफा दुल्हन पकड़ाई!

933

Unfaithful Bride : 5 दूल्हों से शादी रचाई, सुहागरात भी मनाई, पर बेवफा निकली दुल्हन!

 

Gubbi (Karnataka) : पुलिस ने शादी के नाम पर लूटपाट और धोखाधड़ी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस भी शातिर दुल्हन और उसकी गैंग के कारनामे से अचंभित है। जबकि, पीड़ित परिवर सदमे में हैं। शादी के नाम पर दो राज्यों के लोगों को चूना लगाया गया। कर्नाटक की गुब्बी पुलिस ने एक ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जो शादी के नाम पर लोगों से ठगी करता था। गैंग में शामिल एक महिला ने 5 युवकों से शादी कर उन्हें चूना लगाया।
पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही थी। अब ये गिरोह के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस को दुल्हन के साथ उसके दो साथियों और शादी कराने वाले एक दलाल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कर्नाटक के साथ ही इस गैंग ने महाराष्ट्र में भी लोगों को अपना शिकार बनाया था।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि विशेषज्ञ पलक्षैया ने गुब्बी पुलिस में नवंबर 2023 में शिकायत दर्ज कराते हुए कोमल और अन्य पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। पुलिस उसी वक्त से इस गैंग के पीछे पड़ी थी। पलक्षैया के बेटे दयानंद और कोमल की शादी अक्टूबर 2023 में हुई थी। पलक्षेया के दोस्त बसवराजू ने उनकी पहचान लक्ष्मी नाम की महिला से कराई और उसे मैरिज एजेंट बताया था। शादी तय होने के बाद कोमल अपने साथियों के साथ पलक्षैया के घर भी गई थी। उस मौके पर सिद्दप्पा और लक्ष्मी शंभुलिंगा भी मौजूद थे। इन दोनों ने खुद को कोमल के मामा-मामी बताया था।

पैसे और गहने लेकर फरार
ब्रोकरेज फीस के तौर पर पलक्षैया ने लक्ष्मी को 2.5 लाख रुपये भी दिए थे। साथ ही साड़ी और गहने खरीदने के लिए भी दुल्हन को पैसे दिए। इसके अलावा पलक्षैया ने अपनी तरफ से मंगलसूत्र और ईयर-रिंग्स भी दिए। शादी के तीन दिन बाद कोमल यह कहते हुए हुब्बाली चली गई कि विवाह के बाद मायके जाना जरूरी होता है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया और उसका कुछ अता-पता नहीं चल पा रहा था।

पलक्षैया ने बताया कि वह हुब्बाली जाकर सिद्दप्पा के घर भी गए तो वहां मामले का पता चला। पुलिस ने बताया कि इस गैंग द्वारा 4 और शादी करने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोमल ने कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र के मिराज निवासी एक और शख्स से शादी की थी। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।