WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल, रविवार को भव्य चल समारोह!

525
WhatsApp Image 2026 04 18 At 11.41.50 AM

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल, रविवार को भव्य चल समारोह!

Ratlam : श्री सर्व ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 19 अप्रैल रविवार को प्रात 9 बजे भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा शहर के सैलाना रोड़ स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर शक्ति नगर होते हुए परशुराम मंदिर तक पहुंचेगी। पूरे आयोजन के दौरान ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, शंखध्वनि एवं भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया जाएगा।

इस भव्य चल समारोह में समाजजन, संत समाज एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं एवं नागरिकों से परिवार सहित अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम पश्चात परशुराम मंदिर में आरती, महाप्रसादी एवं स्नेह भोज का आयोजन भी रखा गया है। जिसमें सभी आमंत्रित हैं!