
Groom Absconds from Wedding : लापता ढाई वर्षीय मासूम की लाश पानी की टंकी में मिली!
Ratlam : शहर की मिड टाउन कॉलोनी में गुरुवार की सुबह एक हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। मृतिका का नाम काव्या पिता रोहन समरवाल हैं जो खेलते-खेलते कब पानी की टंकी में गिर गई परिजनों को पता नहीं चला। काव्या के परिजन लापता होने पर अपहरण की आशंका में 1 घंटे तक इधर-उधर खोजते रहें। बाद में काव्या के परिजनों ने 2 मंजिला मकान में उसकी तलाश शुरू की और कॉलोनी में इधर-उधर खोजा कोई सुराग नहीं मिलने पर मृतिका के चाचा जुगल ने घर के पोर्च में बनी पानी की टंकी का ढक्कन खुला देखा तो और उसमें नजर डाली तो बच्ची टंकी में बेसुध अवस्था में मिली।

परिजन तत्काल बच्ची को टंकी से निकालकर रोटरी गार्डन के सामने स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी इसके बाद परिजन उसे बाल चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रतीक आर्या ने बच्ची का परिक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद परिजन संतुष्ट नहीं हुएं और बच्ची को मोटरसाइकिल पर लेकर एक और निजी अस्पताल लेकर गए जहां से पुनः शासकीय अस्पताल भेजा गया बाद में शास्त्री नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भी डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोपहर 1-30 बजे परिजन बच्ची के शव को लेकर घर पर पहुंचे। इसके बाद सूचना मिलते ही स्टेशन रोड़ थाने से चीता फोर्स के जवान लोकेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और लिखित में पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही!





