Groom Waited For Bride : फेरों से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने किया 13 दिन तक इंतजार!

बारात भी दूल्हे के साथ दुल्हन के घर मे डटी रही, दुल्हन आई तब शादी के बाद बिदाई!

939

Groom Waited For Bride : फेरों से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने किया 13 दिन तक इंतजार!

Pali (Rajasthan) : पाली जिले के बाली में शादी के फेरो से 20 मिनट पहले दुल्हन अपने एक नाबालिग रिश्तेदार प्रेमी के साथ भाग गई। जब इस बात की जानकारी दूल्हा-दुल्हन के घरवालों को मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लेकिन, दूल्हा और बाराती दोनों जिद्दी थे। उन्होंने दुल्हन के लौटने तक 13 दिन तक इंतजार किया। जब पुलिस दुल्हन को ढूंढकर लाई तब फेरों के बाद बारात दुल्हन को लेकर विदा हुई!
ये घटना 3 मई की है जब बारात सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादरा गांव से पाली जिले के सेना गांव पहुंची थी। बताया गया कि दूल्हा-दुल्हन के सुबह 7 बजे के फेरे होने थे। इस दौरान दुल्हन पेट दर्द का बहाना बनाकर अपने एक रिश्तेदार के साथ घर से भाग गई। जब घरवालों को पता चला तो उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें। किसी तरह दूल्हे के परिवार को बताया गया। बात बारातियों तक पहुंची। इसके बाद दुल्हन को खोजने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुल्हन को खोजना शुरू किया और बहुत मशक्कत करने के बाद पुलिस ने 13 दिन बाद दुल्हन और नाबालिग प्रेमी को खोज निकाला। दुल्हन को पुलिस ने परिजनों के हवाले किया। 13 दिनों के बाद दुल्हन को देख परिजनों बहुत खुश थे और वहीं इंतजार कर रहे दुल्हा पक्ष भी शादी के तैयार हो गया।

शादी की रस्में पूरी हुई
दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना था कि दुल्हन के बिना हम गांव वापस नहीं जाएंगे और गांव में क्या मुंह दिखाएंगे। इसी वजह से 13 दिनों तक दूल्हा समेत बारात दुल्हन के आने का इंतजार करते रहे और इस दौरान दुल्हन के पिता ने खाने-पीने का पूरा खर्च उठाया। खास बात ये कि दूल्हे ने 13 दिन तक सेहरा भी नहीं उतारा। घर से भागी दुल्हन और नाबालिग प्रेमी को 13 दिनों बाद पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद दुल्हन के पहुंचते ही शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद दूल्हे के साथ विदा किया गया।