WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Heart attack : नड्डा का कार्यक्रम कवर करने आए दूरदर्शन के तकनीकी सहायक का निधन

Dewas : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवास में आयोजित कार्यक्रम का कवरेज करने भोपाल से देवास पहुंचे दूरदर्शन के तकनीकी सहायक सी वासुदेवन का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। वासुदेवन 52 वर्ष के थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेवन (टेक्निकल सहायक दूरदर्शन भोपाल) की ह्रदयगति रुकने से दुःखद निधन होने पर देवास सांसद महेंद्रसिंह सोंलकी एमजी हॉस्पिटल देवास पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को भोपाल पहुंचाने की व्यवस्था की।