WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Heart Wrenching News: पति से विवाद के बाद बच्चों सहित कुएं में कूदी मां,दोनों मासूम बच्चों की मौत

Heart Wrenching News: पति से विवाद के बाद बच्चों सहित कुएं में कूदी मां,दोनों मासूम बच्चों की मौत

 

छतरपुर: छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ में एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आयी। यहां जुआरी पति की शराबखोरी से परेशान एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस घटना में उसके दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि उसकी जान बच गई।

●ये है मामला..

जानकारी के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भभुआ में रहने वाले अनिल पाल और उसकी पत्नि रामकली के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया गया है कि अनिल शराबी है और जुआ खेलने का आदि है। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी व डेढ़ महीने के बच्चे को साथ लेकर एक कुएं में छलांग लगा गई। जब आसपास के लोगों को इसकी खबर हुई तो बचाव के प्रयास हुए।

थाना प्रभारी राजनगर सिद्धार्थ शर्मा मौके पर पहुंचे। महिला को कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन दोनों बच्चों की जान चली गई। उधर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।