WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Heartbreaking Mishap: MP के सागर जिले के गांव में 50 साल पुरानी कच्ची दीवार भराभरा कर गिरी,9 बच्चों की मौत

Heartbreaking Mishap: MP के सागर जिले के गांव में 50 साल पुरानी कच्ची दीवार भराभरा कर गिरी,9 बच्चों की मौत

 

सागर/ जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर में रविवार को सुबह एक हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र गम में डुबा दिया। इस घटना में 9 बच्चों की मौत हो गई। सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने इन मौतों की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। बच्चे सुबह जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे करीब 9 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इसके नीचे और दबे बच्चों को निकाला गया।

क्षेत्रीय विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव शाहपुर पहुंचे।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि यह लगभग सुबह 8.30 बजे की घटना है, दीवार बच्चों पर गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है। कुल 11 बच्चे थे, 9 बच्चों की मौत हो गई, अन्य 2 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।IMG 20240804 WA0054

इस दुखद घटना को लेकर CM डॉ मोहन यादव ने X पोस्ट पर दुख जताते हुए कहा कि आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

 

भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। 

 

।।ॐ शांति।।