भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की होगी ताजपोशी,नाम लगभग तय 

1414

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की होगी ताजपोशी,नाम लगभग तय 

 

भोपाल।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी होगी। दिल्ली से भाजपा के सूत्रों के अनुसार यह नाम लगभग तय हो गया है।

पार्टी ने पहले ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या है यह ताजपोशी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित हो रहे राज्य शासन के प्रतिष्ठा प्रसंग GIS के पहले होगी या बाद में!

वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन रेस में अब सबसे आगे बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम तेजी से आगे आया है। खंडेलवाल को संघ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के अन्य नेताओं का समर्थन मिल रहा है। हेमंत खंडेलवाल के पिता स्व. विजय खंडेलवाल भी भाजपा के नेता थे, जिससे उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत और पार्टी से बहुत गहरा जुड़ाव है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार हेमंत खंडेलवाल के संघ से जुडे होने और विवादों से दूर रहने के चलते पार्टी अब धीरे धीरे उनके नाम पर सहमति बन गई है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल पांच साल का हो चुका है और उन्हें फिर से मौका मिलने की संभावना कम है। बताया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए हेमंत खंडेलवाल पहली पसंद बन गए हैं।