WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मध्यप्रदेश लाया जा रहा 2 करोड़ का गांजा छत्तीसगढ़ में पकड़ाया!

पन्ना जिले के दो गांजा तस्कर ओडिसा से ला रहे थे, पुलिस के हत्थे चढ़े!

941
WhatsApp Image 2023 03 27 At 8.55.57 AM 696x533

मध्यप्रदेश लाया जा रहा 2 करोड़ का गांजा छत्तीसगढ़ में पकड़ाया!

Raipur : उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश के पन्ना क्षेत्र में खपाने वाले दो गांजा तस्करों को छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्करों के कब्जे से 10 क्विंटल 50 किलो गांजा भी बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 2 करोड 10 लाख रुपए आंकी गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त माजदा वाहन को भी जब्त किया गया है।

पुलिस गिरफ्त में आए गांजा तस्कर पप्पू पाल उम्र 35 वर्ष निवासी बसई थाना पन्ना तथा दूसरा आरोपी लीलाधर पाल उम्र 33 वर्ष निवासी बसई जिला पन्ना मध्य प्रदेश उड़ीसा से तरबूज से भरे माजदा वाहन में छिपाकर गांजा ला रहे थे।

छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।