Himachal CM : सुक्खू ने कहा ‘मैं ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट करूंगा!’

जब PCC चीफ प्रतिभा सिंह ने गुलदस्ता भेंट करना चाहा तो CM ने जवाब दिया!

691

Himachal CM : सुक्खू ने कहा ‘मैं ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो पार्टी अध्यक्ष को रिपोर्ट करूंगा!’

Shimla : हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पूरा सम्मान देते हुए कहा कि कहा कि मैं यह गुलदस्ता मैं आपको भेंट करूंगा। मैं पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो आपको रिपोर्ट करूंगा। क्योंकि, मैं पार्टी के सदस्य हूं और आप हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के ऑफिस में बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रदेशभर से बड़े नेताओं के साथ आम कार्यकर्ता भी CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने के लिए पहुंचे। राज्य सचिवालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने के लिए राज्य सचिवालय पहुंचे थे।

प्रतिभा सिंह ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को गुलदस्ता भेंट करना चाहा, तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि गुलदस्ता मैं आपको भेंट करूंगा। मैं पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं, जो आपको रिपोर्ट करूंगा। क्योंकि, मैं पार्टी के सदस्य हूं और आप हमारी पार्टी की अध्यक्ष हैं। यह सुनकर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और कमरे में मौजूद लोग भी मुस्कुराते नजर आए।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे राहुकाल से पहले ही मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के लिए पहुंच गए। CM ने कहा कि धर्म की मान्यता के अनुसार हर शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है। ऐसे में वे राहुकाल से पहले पदभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे हैं। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी उनके साथ पहुंचना था, लेकिन वे कुछ देर से शुभकामनाएं देने पहुंचीं। उनके साथ बेटे विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।