Holiday: चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की अधिसूचना जारी

1103

Holiday: चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर ऐच्छिक अवकाश की अधिसूचना जारी

भोपाल: राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव पर 27 अप्रैल 2023 गुरुवार को प्रदेश के शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है।

WhatsApp Image 2023 04 26 at 2.59.18 PM

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि यह अवकाश अब राज्य शासन की ऐच्छिक अवकाश की सूची में सम्मिलित कर लिया गया है।

बता दें कि इस संबंध में कल कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले थे और उनसे इस संबंध में आग्रह किया था।