WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Honey Trap and Blackmailing: सरपंच और BDC को दुष्कर्म के केस में फंसाकर वसूली की साजिश का खुलासा, युवती और पत्रकार समेत 5 गिरफ्तार

Honey Trap and Blackmailing: सरपंच और BDC को दुष्कर्म के केस में फंसाकर वसूली की साजिश का खुलासा, युवती और पत्रकार समेत 5 गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा हुआ है। ग्राम कटगी के सरपंच और बीडीसी को झूठे सामूहिक दुष्कर्म के केस में फंसाकर वसूली की साजिश रची गई थी।

पुलिस ने मामले में युवती और एक पत्रकार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 जून को 18 वर्षीय युवती ने कसडोल थाने में लिखित शिकायत दी थी। आरोप था कि ग्राम कटगी के सरपंच और BDC ने नौकरी लगाने के नाम पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की तो पूरा मामला साजिश निकला।

पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी सहेली और परिचित उसे गांव की एक युवती की मदद के बहाने ले गए। बाद में सरपंच-बीडीसी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया। शिकायत के बदले उसे 3 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों का मकसद निर्दोष लोगों को गंभीर अपराध में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करना था। कसडोल पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के सभी 5 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

*ये है आरोपी* 

. भागवत थवाईत, 27 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल

2. दीपक थवाईत, 18 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल

3. शिवा चेलक, 19 वर्ष, निवासी कटगी, कसडोल.

4. विजय शंकर तिवारी, 40 वर्ष, पत्रकार, निवासी लवन

5. पूनम, 18 वर्ष, निवासी सुकली, गिधौरी।