पीथमपुर में भीषण हादसा, एक के बाद एक 3 ब्लास्ट, दहशत में लोग

31

पीथमपुर में भीषण हादसा, एक के बाद एक 3 ब्लास्ट, दहशत में लोग

इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 2 में रामकी कंपनी में ब्लास्ट की बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि वहां लगातार 2 से 3 धमाके हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि वहां आसपास के घरों का सामान गिर गया। धमाकों की आवाज को नजरअंदाज कर दिया जाए तो वहां जैस भूकंप आया और लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज पूरे आसापास के क्षेत्र में सुनी गई। सूचना यह भी है कि कुछ मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। लेकिन अब तक किसी जनहानि की सूचना की पुष्टि सामने नहीं आई है।

मौके पर पहुंची टीम, घटना के कारणों का खुलासा नहीं

बताया जा रहा है कि प्रशानिक टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि अब तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ब्लास्ट इतने तेज हुए कि कंपनी के आसपास तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने भूकंप जैसे झटके महसूस किए। ग्रामीणों का कहना है कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और अन्य सामान यहां तक कि टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए। जिसे देखते हुए ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।

Patrika - पीथमपुर में भीषण हादसा, एक के बाद एक 3 ब्लास्ट, दहशत में लोग......see more | Facebook

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है- सीएसपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले को लेकर सीएसपी रवि सोनेर का कहना है किहम घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है और धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक पुलिस बल हादसे के कारणों की तकनीकी और प्रशासनिक स्तर की जांच-पड़ताल में जुटा है। लेकिन कंपनी की और से अब तक किसी तरह का कोई भी आधिकारिक बयान अब तक सामने नहीं आया है।

कंपनी ने जलाया था भोपाल गैस कांड का कचरा

बता दें कि इंदौर के पीथमपुर के सेक्टर-2 की रामकी एनवायरो कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल यह कंपनी भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे को जलाने के कारण देशभर में चर्चा में रही थी। कचरा प्रबंधन और निपटान का कार्य करने वाली इस कंपनी में हुए इन धमाकों ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।