WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hotel Caught Fire : होटल में भीषण आग लगी, दूसरी आग प्लास्टिक फैक्ट्री में!

दो जगह अग्निकांड, धुआं ही धुआं, जानिए अब क्या स्थिति!

WhatsApp Image 2023 03 29 At 8.34.11 AM 696x838

Hotel Caught Fire : होटल में भीषण आग लगी, दूसरी आग प्लास्टिक फैक्ट्री में!

Indore : शहर में अलसुबह दो जगह भीषण आग लगने की सूचना है। आगरा-मुंबई राजमार्ग पर राऊ स्थित एक पांच मंजिला होटल ‘पपाया ट्री’ और बाणगंगा की एक प्लास्टिक फेक्ट्री में आग लग गई।

बाणगंगा क्षेत्र में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी। वहीं दूसरी घटना राऊ स्थित होटल पपया में हुई। होटल में ठहरे गेस्ट और कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। दोनों जगह फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश में है। राऊ स्थित पपया होटल में भी आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरकर्मी वहां भी आग बुझाने की कोशिश में लगे हैँ। होटल के गेस्ट और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 8.46.57 AM 1

बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भी भयानक आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पड़ोस की फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कई टैंकर पानी लगने के बाद भी अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग का धुआं कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि आग कैसे लगी, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है।