WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Husband Scared of Wife : पत्नी ने पति को धमकाया कि सोनम केस भूल गया क्या, डरा पति पुलिस के पास पहुंचा!

मकान मालिक के प्रेम में फंसी पत्नी से परेशान पति ने खुद की जान को खतरा बताया!

Husband Scared of Wife : पत्नी ने पति को धमकाया कि सोनम केस भूल गया क्या, डरा पति पुलिस के पास पहुंचा!

 

Indore : यहां एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पति-पत्नी के रिश्तों की मर्यादा और भरोसे पर ही सवाल खड़ा कर दिया। एक पति ने थाने में पहुंचकर अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का मकान मालिक से नाजायज रिश्ता है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई, तो पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। यह भी धमकी दी, कि सोनम वाला केस भूल गए क्या!

दीपक साहू नाम के इस व्यक्ति का कहना है कि वह शहर में पत्नी और 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोज काम पर चला जाता है, जबकि पत्नी घर पर रहती है। इस बीच उसकी पत्नी का मकान मालिक सचिन साहू से प्रेमालाप शुरू हो गया। पहले तो उसे केवल शक हुआ, लेकिन एक दिन जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विवेक ने पत्नी से इस बारे में पूछा और उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने उल्टा उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा कि मुस्कान और सोनम रघुवंशी के केस याद हैं न? अगर ज्यादा सवाल किए तो तुम्हारे 36 टुकड़े कर के नीले ड्रम में डाल दूंगी। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा।

पुलिस में पत्नी की शिकायत
घबराए और डरे हुए पति ने पुलिस को बताया कि अब उसे और उसके बेटे को अपनी जान का खतरा है। पत्नी दोनों को अक्सर धमकाती है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि वे दिनभर घर में बंद रहते हैं। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। वह रात को भी छुप-छुपकर घर से निकलता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि या तो उसे सुरक्षा दी जाए या फिर उसकी पत्नी से अलग करवाया जाए। विवेक का कहना है कि देश में हाल ही में सामने आए मुस्कान और सोनम जैसे मामलों के बाद वह बुरी तरह डरा हुआ है। उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी भी उसे मौत के घाट न उतार दे।

यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं तो कुछ पुरुषों के साथ हो रहे घरेलू शोषण को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।