IAS Ashok Barnwal: वन विभाग के ACS अशोक बर्णवाल बने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष

1007

IAS Ashok Barnwal: वन विभाग के ACS अशोक बर्णवाल बने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर वन विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) अशोक बर्णवाल को मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

WhatsApp Image 2025 01 28 at 17.36.57

बता दें कि तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत के विधानसभा चुनाव हारने के बाद वन विभाग के मंत्री का दायित्व मुख्यमंत्री स्वयं संभाल रहे हैं। सामान्यत इस निगम का अध्यक्ष विभाग के मंत्री होते हैं लेकिन चूंकि वर्तमान में मुख्यमंत्री स्वयं वन मंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं इसलिए उन्होंने,यह माना जा सकता है कि अपर मुख्य सचिव को राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

 

Read more: SAS Transfer Orders: राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले