IAS गढ़पाले की सेवाएं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, राज्य शासन ने कार्यमुक्त किया

1324
IAS Transfer

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी विशेष गढ़पाले प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम और आयुक्त रेशम को भारत सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लेकर उन्हें भारतीय खाद्य निगम में मध्य प्रदेश रीजन का जनरल मैनेजर नियुक्त किया है। भारत सरकार के आदेश के बाद आज विशेष गढ़पाले को मध्य प्रदेश सरकार ने कार्य मुक्त कर दिया है।

WhatsApp Image 2022 09 07 at 7.30.23 PM

विशेष गढ़पाले का आयुक्त रेशम का प्रभार कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव को और पी नरहरि को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।