IAS Harshika Singh : जानिए कौन हैं इंदौर की नई निगम आयुक्त हर्षिका सिंह!

क्या रिश्ता है उनका रीवा से और कौन है उनके पति!

4202

IAS Harshika Singh : जानिए कौन हैं इंदौर की नई निगम आयुक्त हर्षिका सिंह!

Indore : मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर की नई निगम आयुक्त बनाया गया है। जबकि, प्रतिभा सिंह को रीवा कलेक्टर की ज़िम्मेदारी दी गई।

इंदौर की नई निगम आयुक्त हर्षिका सिंह झारखंड के रांची से संबंध रखती हैं, उनकी परवरिश वहीं से हुई है। हर्षिका ने विश्व के सबसे बड़े संस्थान लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। 2012 बेच की IAS हर्षिका सिंह रीवा की बहू हैं। उनके सुसर लालबहादुर सिंह रीवा में जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पति रोहित सिंह भी IAS अधिकारी हैं।

मंडला जिले के कलेक्टर रहने के दौरान 58% साक्षरता वाले जिले को पूर्ण साक्षर करने पर प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। जबलपुर पदस्थापना के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल से उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था।