WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Nidhi Singh: भोपाल नगर निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह का तबादला, 2019 बैच की IAS है निधि

WhatsApp Image 2025 01 14 At 17.17.35

IAS Nidhi Singh: भोपाल नगर निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह का तबादला, 2019 बैच की IAS है निधि

भोपाल: भोपाल नगर पालिक निगम की अपर आयुक्त निधि सिंह का तबादला कर दिया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर पदस्थ किया गया है। निधि 2019 बैच की IAS अधिकारी हैं।

निधि 24 जुलाई, 2023 से नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ रही हैं। राजधानी के प्रशासनिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हो गया था कि सरकार को निधि को 6 महीने में ही इस पद से हटाना पड़ा।

BMC में निधि सिंह के खिलाफ पारित हुआ था निंदा प्रस्ताव

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह पहले भोपाल निगम परिषद की बैठक में निधि सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हुआ था। यह प्रस्ताव बीसीएलएल डायरेक्टर मनोज राठौर के खिलाफ उनके बयान पर लाया गया। महापौर और नेता प्रतिपक्ष समेत सभी पार्षदों ने समर्थन किया था। इस प्रस्ताव को केंद्र और राज्य सरकार को भेजा गया था। बीएमसी में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव आया था।

कौन हैं IAS निधि सिंह

निधि सिंह 2019 बैच की IAS अधिकारी हैं। एमपी कैडर मिलने के बाद, उन्होंने अपने प्रोबेशन पीरियड में राजगढ़ जिले में काम किया। जुलाई 2021 में उन्हें बड़नगर में एसडीएम के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग मिली। पोस्टिंग के एक साल के अंदर ही उनका बीजेपी के एक पूर्व विधायक से विवाद हो गया।

नोएडा की रहने वाली निधि सिंह ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है।

1987 में जन्मी निधि सिंह IAS बनने से पहले भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी थीं। उन्होंने दिसंबर 2016 से अप्रैल 2019 तक नागपुर ज़ोन में काम किया। इसके बाद, उन्होंने IAS परीक्षा पास की और उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 289वीं रैंक मिली।