WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ACS ऋचा शर्मा, इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था नहीं…

479

रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ACS ऋचा शर्मा, इमरजेंसी अलार्म और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था नहीं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ACS Additional Chief Secretary ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।

 

*मोबाइल के जरिए मांगी मदद*

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मोबाइल फोन के जरिए प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने राज्य के ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी फोन कर करेंसी टावर में बिजली और पावर बैकअप की स्थिति की जानकारी ली।

*काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गईं*

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि बाहर आने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगा। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी चिंतित कर दिया।