IAS Officer’s New Postings: MP में IAS अधिकारियों के तबादले

1284
IAS Officer Suspended

IAS Officer’s New Postings: MP में IAS अधिकारियों के तबादले

IAS Officer’s New Postings: MP में IAS अधिकारियों के तबादले

भोपाल : राज्य शासन ने आज 4 IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी राकेश सिंह सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को अपर सचिव महिला और बाल विकास विभाग बनाया गया है। 2009 बैच के अधिकारी सत्येंद्र सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग पदस्थ किया गया है। 2010 बैच के अधिकारी अनुराग चौधरी संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल को उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग बनाया गया है। 2015 बैच की अधिकारी अदिति गर्ग उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।

IMG 20221202 183924

 राकेश सिंह अपर सचिव महिला एवं बाल विकास को अस्थाई रूप से श्रीमती स्वाति मीणा नायक के अवकाश अवधि में महिला एवं वित्त विकास निगम में एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।