IAS Service Meet : फैशन शो में रैंप पर वॉक

महिला अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

1686

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

भोपाल : भोपाल में चल रही मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की सर्विस मीट में कल रात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें अन्य कार्यक्रमों के साथ ही महिलाओं द्वारा एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्मपत्नी सहित शामिल हुए।

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.51 PM 2

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की खुशहाली बढ़ाना हमारा उद्देश्य है, इसके लिए हमने प्रदेश में आनंद विभाग खोला है। आनंद विभाग की ओर से प्रदेश के गांव- गांव में आनंद उत्सव होंगे। टीम मध्य प्रदेश जनता की खुशहाली के लिए दिन-रात काम करने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आईएएस अधिकारियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और आईएएस अधिकारियों के परिजन उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.44 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी लगातार काम करते रहते हैं। उनके जीवन में एसे क्षण आने से तनाव कम होता है और काम करने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की व्यस्तता में भी अपने बच्चों का जरूर ध्यान रखें। उन्हें बेहतर संस्कार और समय देना माता-पिता का कर्तव्य है। काम की व्यस्तता में बच्चे तन्हा न रहें।

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन आज आईएएस महिला अधिकारियों और उनके परिजन द्वारा फैशन शो में रैंप पर वॉक किया गया। महिला अधिकारियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

देखिए इन लम्हों की खूबसूरत तस्वीरें

 

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.45 PM 1

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.43 PM 1

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

 

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

IAS Service Meet: फैशन शो में रैंप पर वॉक

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.42 PM

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.29.50 PM

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.49 PM

WhatsApp Image 2023 01 22 at 3.28.46 PM 1