WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Modi Cabinet Expansion : चौंकाने वाले नामों का इंतजार कीजिए!

लोकसभा चुनाव से पहले किस-किस पार्टियों के नेताओं को मिलेगी जगह!

1338

Modi Cabinet Expansion : चौंकाने वाले नामों का इंतजार कीजिए!

    New Delhi : दिल्ली में सत्ता के गलियारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट जोरों पर है। बताया जाता है कि अगर विस्तार हुआ तो इस बार कुछ चौंकाने वाले नाम सुनने को मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हाल ही में कुछ खास नेताओं ने मुलाकात की है।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो हरसिमरत कौर, नारा लोकेश नायडू और जयंत चौधरी को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जा सकता है। आँध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश नायडू भी संभावित मंत्रियों में से एक हैं।
जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष हैं। वे 15वी लोकसभा में उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र एवं अजीत सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स से स्नातक की। शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रही हैं। वे भटिंडा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2009 से लगातार 15वीं और 16वीं लोकसभा की सांसद हैं। वे शिरोमणि अकाली दल की सदस्य और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं।

सूत्रों के अनुसार ये तीनों नेता इन दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के कद्दावर नेता चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में प्रधानमंत्री और और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि यह मुलाकात नायडू ने अपने पुत्र नारा लोकेश को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर की है।

उधर, हरसिमरत कौर की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से हाल ही में मुलाकात को इसी दृष्टि से माना जा रहा है। इसी प्रकार जयंत चौधरी की मुलाकात भी जेपी नड्डा से हुई है। सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक जमीन खिसकने के कारण भाजपा के साथ आना क्षेत्रीय दलों की मजबूरी बन गई है।