IAS Veera Rana will be CS: वीरा राणा के CS का आदेश अब कभी भी, CM से की मुलाकात

MP की दूसरी महिला मुख्य सचिव होगी वीरा

1218

IAS Veera Rana will be CS: वीरा राणा के CS का आदेश अब कभी भी, CM से की मुलाकात

भोपाल: अब लगभग यह तय हो चुका है कि प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कल रिटायर होने जा रहे हैं। अब यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव और माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष वीरा राणा मध्य प्रदेश की प्रशासनिक प्रमुख यानी मुख्य सचिव बनने जा रही है। वीरा राणा प्रदेश की दूसरी महिला मुख्य सचिव होगी। इसके पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के कार्यकाल में निर्मला बुच महिला मुख्य सचिव रही हैं।

दरअसल इस बात को और उस समय बल मिल गया जब आज दोपहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वीरा राणा ने मुलाकात की।

वीरा राणा 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वे मध्य प्रदेश में इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे वरिष्ठ IAS अधिकारी है। वीरा के मुख्य सचिव बनने के आदेश अब कभी भी हो सकते हैं।

राज्य शासन ने कल कैबिनेट बुलाई है। माना जा रहा है कि इस कैबिनेट में इकबाल सिंह बैंस जो CS के साथ ही कैबिनेट के सचिव भी है, को औपचारिक विदाई दी जाएगी। साथ ही नए मुख्य सचिव का स्वागत करने के साथ ही मंत्रिमंडल सदस्यों से परिचय करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि इस कैबिनेट बैठक के लिए कोई एजेंडा प्रस्तावित नहीं किया गया है।

इस सरकार के इस कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट होगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों और राज्य शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उनके कार्यकाल में दिए गए सहयोग के लिए आभार जताएंगे, वही सेवानिवृत हो रहे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को औपचारिक विदाई दी जाएगी। वहीं उनके स्थान लेने वाले नए मुख्य सचिव का वेलकम भी किया जाएगा।