
IAS योगेश तुकाराम भरसट ने झाबुआ का कार्यभार ग्रहण किया!
Jhabua : नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सोमवार को देवझिरी स्थित प्राचीन संकट मोचन महादेव मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से जिले की समृद्धि, सुख-शांति एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर दर्शन के उपरांत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
कलेक्टर डॉ. भरसट ने जिले के समग्र विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और जनहित को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए!





