WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

जनपद CEO के हमलावर नहीं पकडे गए तो अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर

Bhopal : मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने जनपद पंचायत सिरमौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके मिश्रा पर 16 अगस्त को हुए प्राणघातक हमले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध FIR और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एसके मिश्रा पर सिद्धू शुक्ला उर्फ मनीष, विवेक गौतम एवं विनय शुक्ला तथा अन्य 15 लोगों ने प्राणघातक हमला किया था। इस हमले में मिश्रा बुरी तरह घायल हो गए।

 

इस घटना की नामजद FIR भी की गई, पर घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ ने चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना का विरोध में मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों ने विरोध। कहा गया कि इस प्रकार की घटनाएं जनपद पंचायतों के साथ अकसर घटित होती रहती है। इस कारण जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सुरक्षा दिए जाने की मांग की जाती रही है।

प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह घटनाएं बढ़ रही है। इस कारण शासकीय दायित्वों के निर्वहन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने कहा कि यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तथा उक्त घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।