स्पेशल DG शैलेष सिंह के प्रस्ताव को किया मंजूर तो PHQ में भी होगी परेड

आरक्षक से निरीक्षक तक के अफसर होंगे शामिल

582
PHQ

स्पेशल DG शैलेष सिंह के प्रस्ताव को किया मंजूर तो PHQ में भी होगी परेड

भोपाल. स्पेशल डीजी पुलिस सुधार शैलेष सिंह के यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक के कर्मियों और अफसरों को परेड करना होगी। इस संबंध में हाल ही में शैलेष सिंह ने प्रस्ताव भेजा प्रशासन शाखा को भेजा है। जिसमें बताया गया है कि आखिर क्यों जरुरी है, इन जवानों और अफसरों को परेड करवाना। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में अभी तक परेड नहीं होती है।

बताया जाता है कि प्रस्ताव में सप्ताह में दो दिन परेड करवाए जाने का सुझाव दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में ऐसे चार सौ से ज्यादा आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक पदस्थ हैं। जो जिला बल से तबादले पर यहां पर नौकरी कर रहे हैं। कई तो लंबे अरसे से यहां पर पदस्थ हैं, ऐसे में इनकी परेड नहीं होने से फिटनेस पर असर पड़ता है। साथ ही जिलों में वापस से पदस्थ होने पर भी इनका कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में परेड की व्यवस्था पुलिस मुख्यालय स्तर पर शुरू करवाई जाना चाहिए।