Illegal Arms Factory Caught : पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री सहित अंतराज्यीय गिरोह को पकड़ा!

149 देशी 12 बोर कट्टे, दो देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस जब्त

357

Illegal Arms Factory Caught : पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री सहित अंतराज्यीय गिरोह को पकड़ा!

VDO : देखिए धार के SP ने क्या जानकारी दी!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

 

Dhar : पुलिस ने आज गंधवानी क्षेत्र में सक्रिय अवैध शस्त्र निर्माण फेक्ट्री का पर्दाफाश किया एवं शस्त्र निर्माण के गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस को गंधवानी क्षेत्र के ग्राम बारिया के रहने वाले तीन कुख्यात अंतराज्यीय सिकलीकर बदमाशो को पकडने में सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 149 देशी 12 बोर कट्टे, दो देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस व एक पल्सर मोटर सायकल व 31 लाख के अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के उपकरण जब्त किए।

धार पुलिस ने सिकलीगरों के खिलाफ अभियान छेड रखा है। उसी अभियान के तहत अंतराज्यीय हथियारों का तस्कर ईश्वर सिंह बरनाला सहित 2 साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस गेंग के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अभी भी एक-दो आरोपी फरार है। मुख्य सरगना ईश्वर है, जिसके खिलाफ 35 अपराध विभिन्न राज्यों में पंजीबद्ध है। ईश्वर पिछले तीनों दिल्ली के तिहाड़ जेल से छूटकर आया है। वह डेढ़ साल तिहाड़ जेल में रहा है। अभी इसके खिलाफ मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा में अपराध पंजीबद्ध है।

IMG 20230927 WA0118

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ 35 अपराधो में 24 अपराधो में विभिन्न राज्यों में वांटेड है। धार के नौगांव थाना क्षेत्र में पिछली बार अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया था उसमें भी ये वांटेड है। इसके खिलाफ मध्यप्रदेश में 10 हजार का ईनाम भी हमने घोषित किया है। साथ में इसके दो और साथी कर्नाटक और तेलंगाना में भी वांटेड है।

यह गैंग बहुत बडे लेवल पर विभिन्न राज्यों में शस्त्र का निर्माण कर तस्करी का काम करता था। इसकी हम जांच कर रहे है कि कितना बेचा और कब से बेच रहा है। इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने में भी हमारी टीम काम कर रही है। जिसको लेकर हमने रासुका की भी कार्रवाई की है। हमने शीघ्र वारंट प्राप्त कर लिया है, शीघ्र उसे अरेस्ट किया जाएगा।

इसके अलावा जो दो अन्य अपराधी है उसने सघन पूछताछ जारी है। इनका किसी बडी गैंग, किसी आपराधिक संगठन या आतंकवादी संगठनों से नेटवर्क तो नहीं जुड़ा था।