WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Jabalpur के अपराधी अकील का 10 करोड़ का अवैध अतिक्रमण ढहाया गया

Jabalpur

Jabalpur: जबलपुर पुलिस और प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए
हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के साथी अकील उर्फ पप्पू खलीफा के द्वारा थाना गोहलपुर अंतर्गत रद्दी चौकी में संजीवनी अस्पताल के पास 11000 वर्गफुट जमीन पर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से कब्जा कर 2 करोड़ रुपये की लागत से 04 दुकान, ऊपर रहवासी मकान एवं बाजू में गोदाम का निर्माण किया गया था, को जमींदोज किया गया।इस ज़मीन की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रूपये है। अकील के विरूद्ध 20 अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, बलवा कर मारपीट आदि के पंजीबद्ध है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा भू-मफिया, राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं।दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

बुधवार, 29 सितंबर को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के साथी अकील उर्फ पप्पू खलीफा के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज किया गया।

विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुए कार्रवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक ग्रमीण अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर, थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे दल बल मौजूद थे।
घटनास्थल पर एस.डी.एम. आधारताल नमः शिवाय अरजरिया, नायब तहसीलदार संदीप कुमार जायसवाल एवं नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर भी मौजूद थे।
देखिए वीडियो,कैसे की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई