
राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया इसके विरोध में जिले भर में कांग्रेस का प्रदर्शन नारेबाजी धरना उपवास किया
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । आठ जून को निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा द्वारा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओर मंदसौर संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया इसके विरोध में कांग्रेस संगठन ने प्रदर्शन किया और गांधी चौराहा पर दिन भर उपवास किया ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर राजेश सिंह रघुवंशी सुरेन्द्र कुमावत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत विकास दशोरा जिला महामंत्री अजय लोढ़ा रमेश बृजवानी मनजीत सिंह मनी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की ।
वरिष्ठ जनों और नेताओं ने सम्बोधित करते हुए निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया जमकर नारेबाजी करते हुए धरना उपवास किया ।

जिले के मल्हारगढ़ में विजेश मालेचा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं वरिष्ठ जनों ने महात्मा गांधी और डॉ अम्बेडकर के चित्र मौके पर लगाकर विरोध प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए धरना दिया ।
शामगढ़ सुवासरा सीतामऊ दलौदा भानपुरा गरोठ आदि स्थानों पर भी कांग्रेस ने धरने के साथ विरोध प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए किया ।
बीती रात को भी मंदसौर शामगढ़ पिपलिया में विरोध प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए रैली निकाली गई और पुतला दहन किया गया । शामगढ़ में पुलिस बल को हस्तक्षेप कर चक्काजाम कर रहे कांग्रेस जनों को हटाया ।

बुधवार को उपवास धरना प्रदर्शन पर सूचना मिली कि मंदसौर विधायक विपिन जैन भोपाल में पार्टी के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे कि ऑटो रिक्शा पलटी खा जाने से विपिन जैन एवं सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। विधायक विपिन जैन को भोपाल हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। इस पर उपवास धरना प्रदर्शन में शामिल सभी साथियों ने शीघ्र स्वास्थ्य सुधार की कामना करते हुए प्रार्थना की ।
प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक विपिन जैन के सिर में चोंट लगने से हॉस्पिटल में टांके लगे हैं और काफ़ी रक्त स्त्राव हुआ है ।
दिग्विजय सिंह उमंग सिंघार जयवर्धन सिंह प्रियव्रत सिंह महेश परमार आदि ने हॉस्पिटल में तबियत कुशल क्षेम पूछी है । विधायक विपिन जैन की पत्नी सोनाली जैन भी हॉस्पिटल में है ।





