WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Indore-Dubai : इंदौर-दुबई फ्लाइट का दिन और समय नवंबर से बदलेगा!

972
WhatsApp Image 2023 09 06 At 11.51.07

Indore-Dubai : इंदौर-दुबई फ्लाइट का दिन और समय नवंबर से बदलेगा!

Indore : दुबई के लिए चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के समय में नवंबर से बदलाव किया जा रहा है। नए समय के अनुसार यह फ्लाइट इंदौर से 2 घंटे पहले रवाना होगी। दुबई से आने में भी 35 मिनट जल्दी आएगी। फ्लाइट शुक्रवार की जगह प्रति गुरुवार को इंदौर से रवाना होगी।

यह बदलाव विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद 2 नवंबर से होगा। नए शेड्यूल के हिसाब से अब यात्री इंदौर से रात 10.55 बजे रवाना होकर 1.20 बजे दुबई (यूएई समयानुसार) पहुंच जाएंगे। 2 नवंबर से यह शेड्यूल लागू होगा। इंदौर से फ्लाइट रात 10.55 बजे रवाना होगी। दुबई 1.20 बजे पहुंचेगी। दुबई से यह फ्लाइट शाम 5 बजे रवाना होगी और इंदौर आएगी रात 10.05 बजे आएगी।

अभी यह फ्लाइट इंदौर से हर शुक्रवार फ्लाइट रात 12.45 बजे रवाना होती है और यूएई के समय के अनुसार 2.55 पर दुबई पहुंचती है। दुबई से फ्लाइट शाम 5.50 (यूएई समय) बजे चलकर रात 10.40 बजे इंदौर आती है। अब इसमें बदलाव किया गया है।