Indore News: DM ने कुख्यात अपराधी लक्की उर्फ लखन भीलवारे को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भेजा जेल

26
4 Years Imprisonment

Indore News: DM ने कुख्यात अपराधी लक्की उर्फ लखन भीलवारे को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भेजा जेल

इंदौर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने इंदौर के कुख्यात अपराधी लक्की उर्फ लखन पिता राजेश भीलवारे को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजने के आदेश जारी किये हैं। 25/1 जोशी कालोनी, इन्दौर निवासी लक्की उर्फ लखन कुख्यात अपराधी होकर वर्ष 2009 से अपराध जगत में सक्रीय है। इसके विरूद्ध कुल 49 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके हैं, जिसमें से 12 प्रकरण बाल न्यायालय के समक्ष व 37 प्रकरण जे.एम.एफ.सी. के समक्ष पेश किये जा चुके हैं। इसके द्वारा आम जनता के साथ लगातार मारपीट करना, दहेज, शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना, घर में घुसकर आम जनता के साथ मारपीट करना, हत्या का प्रयास करना, डकैती की तैयारी करना, अवैध कटटे, पिस्टल जैसे घातक हथियार को रखकर आपराधिक घटनायें घटित करना, अवैध जहरीली शराब का विक्रय करना, चाकू बाजी करना, रास्ता रोक कर मारपीट कर संपत्ति को तोडफोड करना, अवैध वसूली करना, प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे करना जैसे जघन्य आपराधिक कृत्य करते हुये लोक व्यवस्था भंग किया जाता है। इसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु समय समय पर इसके विरूद्ध जिलाबदर जैसी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, किन्तु इसके द्वारा पुनः आपराधिक घटनायें घटित कर उल्लघंन किया जा रहा है।

इसके अवैधानिक कृत्यों के फलस्वरूप जन सामान्य लोग आतंकित होकर अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है। यह निर्दोष व्यक्तियों के साथ मारपीट करता है। इसके मारपीट के डर से आम जनता में भय का वातावरण बन गया है। इसकी आपराधिक गतिविधि शहर के समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित होती रहती है। आम नागरिकों में इसका काफी खौफ है। लोग इसकी असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने में डरते है। इसके आतंक से जनसाधारण लोग इसके विरूद्ध गवाही देने में अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है। इसी कारण इसके हौसले बुलंद है। इसकी असामाजिक गतिविधियों से सार्वजनिक शांति एवं लोक व्यवस्था को आसन्न खतरा उत्पन्न हो गया है। यह अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में इसके दुस्साहसिक आपराधिक कृत्यों के परिणाम स्वरूप इन्दौर शहर की लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके कारण लोक व्यवस्था को गंभीर खतरा है। विगत 07 अप्रैल को इसने फरियादी के साथ मारपीट, अश्लील गाली गुप्ता कर जान से मारने की धमकी दी थी। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना जूनी इन्दौर पर अपराध दर्ज किया जाकर इसे गिरफ्तार किया गया है।

—–