Inhuman Cruelty to Wife : दहेज़ के लिए पत्नी के साथ अमानवीयता, क्रूरता की हद लांघी!

महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई!

636
Inhuman Cruelty to Wife

Inhuman Cruelty to Wife : दहेज़ के लिए पत्नी के साथ अमानवीयता, क्रूरता की हद लांघी!

Bareli (UP) : जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में शराबी पति ने नशे में पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दहेज के लिए पत्नी को पीटा, फिर उसके निजी अंग को क्षति पहुंचाई। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट कराई।

पिता ने अपनी बेटी की शादी पांच साल पहले भमोरा थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में की थी। शादी के बाद से ही दामाद दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले उनकी बेटी ने दो बेटियों को जन्म दिया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। वह उनकी बेटी को मायके में छोड़ गया। कई बार थाने में शिकायतें कीं, पंचायत भी कराई। पांच दिन पहले दामाद दूसरे शहर से मजदूरी करके लौटा और उनके घर आकर अपनी पत्नी को बुलाकर ले गया।

रविवार रात दामाद ने नशे में धुत होकर उनकी बेटी को जमकर पीटा। उसने पत्नी से मायके से एक लाख रुपए लाने के लिए कहा। बेटी के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा और उसके निजी अंग में डंडा डाल दिया।

पड़ोसियों की सूचना पर पिता बेटी के घर पहुंचे और उसे भमोरा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के पिता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं और बढ़ाई जा सकती हैं। अभी यह जानकारी नहीं मिली कि शराबी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया या नहीं।