सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह 

53

सिंहस्थ-2028 के विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: संभागायुक्त श्री आशीष सिंह 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप आगामी सिंहस्थ-2028 हेतु शहर में अधोसंरचना विकास के कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। आज संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन ब्रिजों का सघन निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

FB IMG 1777396295118

🔹 मक्सी रोड ब्रिज: गैस पाइपलाइन शिफ्ट न करने के कारण कार्य प्रभावित होने पर ‘अवंतिका गैस कंपनी’ को नोटिस जारी करने और कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिए गए।

FB IMG 1777396292822

🔹 नृसिंह घाट ब्रिज: नदी क्षेत्र में बारिश से पहले कार्य पूर्ण करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश।

FB IMG 1777396296919

संभागायुक्त ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना हमारी प्राथमिकता है।

#Simhastha2028 #UjjainUpdate