International Women’s Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर SP अमित कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित!

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित, कार्यक्रम में 120 महिला अधिकारी, कर्मचारी रहीं मौजूद!

345

International Women’s Day : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  SP अमित कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित!

Ratlam : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक की पहल पर विशेष कार्यक्रम शहर के श्रीजी पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर स्वर्णा सरस्वती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती तबस्सुम खाखा के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में डॉक्टर स्मिता शर्मा (ब्रेस्ट कैंसर स्पेशलिस्ट) एवं डॉ अर्चना शर्मा (ENT स्पेशलिस्ट) द्वारा विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके पुलिस विभाग में योगदान को सराहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले वर्ष में उत्कृष्ट कार्य हेतु 17 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

IMG 20250308 WA0221 scaled

एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक नीलम चोगड़, सूबेदार मोनिका सिंह, सूबेदार सोनू वाजपेई, सउनि दुर्गा चारेल, नीलिमा प्रभा, प्रधान आरक्षक लीना राव, मीना राठौर, अनीता राठौर, सीमा त्यागी, मंजू कुमावत, महिला आरक्षक वर्षा पांडे, पूजा चौहान, प्रतिभा परिहार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20250308 WA0223 scaled

कार्यक्रम में एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी, एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल, सूबेदार मोनिका सिंह, सहित 120 महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पुलिसकर्मियों को डॉक्टर स्वर्णा सरस्वती द्वारा पौधे उपहार-स्वरूप भेंट किए गए।


Women’s Day: मुख्यमंत्री डॉ यादव की सुरक्षा, कारर्केड, PR सहित अन्य व्यवस्थाओं की कमान आज महिलाओं ने संभाली


देखिए वीडियो क्या कह रहें हैं एसपी अमित कुमार!