IPL Prize Money: RR से हारकर भी RCB को मिले 7 करोड़

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को मिलेगी कितनी रकम, जानिए 

976
IPL Prize Money: RR से हारकर भी RCB को मिले 7 करोड़

IPL Prize Money: RR से हारकर भी RCB को मिले 7 करोड़

Mumbai : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को IPL-2022 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ एक बार फिर RCB का खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। लेकिन, हार के बावजूद RCB की टीम पर करोड़ों रुपए का धन बरसा। राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुई हार के बाद RCB ने प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर रहते हुए सीजन का अंत कर लिया है।

RCB को अपने शानदार प्रदर्शन IPL सीजन के लिए 7 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। वहीं, चौथे नंबर पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSJ) के खाते में साढ़े 6 करोड़ रुपए आएंगे।

WhatsApp Image 2022 05 28 at 9.56.32 PM

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (GT) और संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स (RR) इस साल IPL के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। यह खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए, जबकि हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपए मिलेंगे। इनके अलावा पर्पल कैप और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं इमर्जिंग प्लेयर को 20 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। लीग स्टेज में ही बाहर होने वाली टीमों को कितनी राशि मिलेगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई।


Read More… ICC Championship : पांच नई टीमों को One Day Cricket का दर्जा 


2008 में मिले थे 4.8 करोड़ 
IPL का पहला सीजन 2008 में खेला गया था, इस दौरान शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खिताब जीता था। RR को उस दौरान 4.8 करोड़ रुपए मिले थे। जैसे-जैसे दुनियाभर में यह लीग पॉपुलर होती गई वैसे-वैसे इनाम की राशि में भी इजाफा होता रहा। आज खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए का इनाम मिलता है।