WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS GP Singh’s Promotion: ADG गुरजिंदर पाल सिंह जल्द ही DG रैंक में होंगे पदोन्नत

921
WhatsApp Image 2025 02 06 At 19.38.08

IPS GP Singh’s Promotion: ADG गुरजिंदर पाल सिंह जल्द ही DG रैंक में होंगे पदोन्नत

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: भारतीय पुलिस सेवा में 1994 बैच के IPS अधिकारी ADGP गुरजिंदर पाल सिंह जल्द ही DGP रैंक में पदोन्नत हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में उनका DGP के पद पर पदोन्नत होना तय है।

पूर्व DGP अशोक जुनेजा की सेवानिवृत्ति के बाद , रिक्त डीजीपी पद को भरने के लिए हालही में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई, जिसमें ADGP गुरजिंदर पाल सिंह को डDG रैंक पर पदोन्नत करने की सिफारिश की गई।

छत्तीसगढ़ में दो कैडर और दो एक्स-कैडर DG पद हैं, जो पहले अशोक जुनेजा, पवन देव (IPS:1992) , अरुण देव गौतम (IPS:1992) और हिमांशु गुप्ता (IPS:1994) के पास थे।

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के एक फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जीपी सिंह की सेवा बहाल कर दी, जिसके बाद DG के पद पर उनकी पदोन्नति को लेकर अनिश्चितता बनी रही, खासकर उस समय अशोक जुनेजा के कार्यकाल को बढ़ाने की चर्चाओं के बीच। लेकिन अब उनके पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। यह माना जा रहा है कि उनके पदोन्नति आदेश जल्द ही जारी हो जाएंगे।