IPS Officer’s Postings: लोकायुक्त संगठन से DG और ADG हटाए गए

614
DPC For IPS Promotion:

IPS Officer’s Postings: लोकायुक्त संगठन से DG और ADG हटाए गए

भोपाल: राज्य शासन ने आज लोकायुक्त संगठन में पदस्थ डायरेक्टर जनरल और एडिशनल डायरेक्टर जनरल दोनों को हटा दिया है। राज्य शासन द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार लोकायुक्त संगठन में DG भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश मकवाना को हटाकर मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल का अध्यक्ष बनाया गया है। 1990 बैच के के टी वाइफे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त संगठन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कोऑपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है l

IMG 20221202 WA0044

भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी योगेश चौधरी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मुख्यमंत्री अब लोकायुक्त संगठन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होंगे। 1998 बैच के IPS साजिद फरीद शापू आईजी नक्सल विरोधी अभियान भोपाल को आईजी, विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया गया है।